Advertisement
राम मंदिर दान विवाद पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

एफआईआर दर्ज होने में देरी को लेकर उठ रहे सवालों पर भाजपा सांसद ने कहा कि इस मुद्दे पर वह बुधवार को भी मीडिया से बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है।
करण भूषण सिंह ने कहा, "एफआईआर इसलिए देर से हो रही है, क्योंकि सरकार चाहती है कि सिर्फ एक व्यक्ति को दोषी ठहराकर बाकी लोगों को बचने का मौका न मिले। जो भी इस मामले में शामिल हैं, उनकी पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि जो भी इसमें शामिल हो, कोई बचना नहीं चाहिए। कार्रवाई बहुत सख्त होनी चाहिए। सजा उम्रकैद हो या कोई अन्य कठोर दंड, लेकिन दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।
भाजपा सांसद ने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "अगर कोई व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान को चढ़ावा चढ़ाता है और कोई उसे चोरी कर ले, तो यह बेहद गलत और निंदनीय बात है।" उन्होंने भरोसा जताया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोंडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


