BJP looking new state president in uttar pradesh, these are main contender to replace mahendra nath pandey-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:14 pm
Location
Advertisement

UP भाजपा में नए अध्यक्ष पर चर्चाओं का बजार गर्म! ये ले सकते हैं पांडेय की जगह

khaskhabar.com : रविवार, 09 जून 2019 10:18 AM (IST)
UP भाजपा में नए अध्यक्ष पर चर्चाओं का बजार गर्म! ये ले सकते हैं पांडेय की जगह
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय अब केंद्र सरकार में शामिल हैं। उनकी जगह पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते पांडेय ज्यादा दिन तक अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। नए अध्यक्ष को खोजने के लिए भाजपा को सारे आंकड़ों में फिट बैठने वाला व्यक्ति ही चाहिए। माना जाता है कि उप्र की बड़ी जीत में महेंद्रनाथ पांडेय का विशेष योगदान रहा है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था और भाजपा का यह प्रयोग बहुत सफल हुआ था। पर, केशव प्रसाद के उपमुख्यमंत्री बनते ही मोदी सरकार में राज्यमंत्री रहे डॉ. पांडेय को भाजपा की कमान सौंपी गई थी। 31 अगस्त 2017 को अध्यक्ष पद पर आसीन हुए डॉ. पांडेय को ब्राह्मण समीकरण को मजबूत करने का अवसर दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटे चंदौली क्षेत्र का सांसद होने का लाभ भी डॉ. पांडेय को मिला। उन्होंने उत्तर प्रदेश की चंदौली संसदीय सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर 21 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने गठबंधन से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी संजय चौहान को 13959 मतों से हराया है। वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर चंदौली से चुनाव लड़ा और मोदी लहर में लोकसभा पहुंच गए। इस बार दोबारा चुने गए और कैबिनेट मंत्री का पद मिला।

इसी के बाद से उनके उत्तराधिकारी की तलाश जारी है। फिलहाल प्रदेश में भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा यह अभी कहना मुश्किल है, लेकिन सियासी गलियारों में कई नामों की लेकर चर्चाओं का बजार गर्म है। भाजपा सूत्रों की मानें तो अभी कई नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें से किसकी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की जाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement