Advertisement
भाजपा नेता विजय सांपला ने सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले की निंदा की
विजय सापला ने कहा कि श्री दरबार साहिब में सुखबीर सिंह बादल सेवादार बनाकर वहां अपनी सेवा निभा रहे थे। वहां उन पर हमला होने का मतलब है कि श्री दरबार साहिब पर हमला होना। उन्होंने कहा कि इस घटना की वह कड़ी निंदा करते हैं।
उन्होंने सरकार को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा जो इंतजाम किए गए हैं, उसमें कोताही देखने को मिली है। सरकार को दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर में जानलेवा हमला किया गया। उन पर गोली चलाई गई, जिसमें वो बाल-बाल बच गए। हमलावर को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्टल भी बरामद की है। आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है और वह खालसा दल से जुड़ा है। सुखबीर सिंह बादल पर हमला सुबह लगभग नौ बजे हुआ। उस समय वह भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे। गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे। वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत भी घबरा गए। बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त की तरफ से धार्मिक सजा सुनाई गई है। अकाल तख्त की तरफ से जब सिख समुदाय से जुड़े किसी शख्स को सजा सुनाई जाती है, तो वो उसे माननी पड़ती है। अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल पर 2007 से लेकर 2017 तक सत्ता में रहते हुए धार्मिक गलतियां करने के आरोप में सजा सुनाई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अमृतसर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement