Advertisement
भाजपा नेत्री और वलोह पंचायत प्रधान ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
हमीरपुर। हमीरपुर जिले की भोरंज उपमंडल की बलोह पंचायत प्रधान एवं भाजपा नेत्री संतोष कुमारी ने शाम को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलोह पंचायत की प्रधान ने अपने ही आवास में ही जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। हालत नाजुक देखते ही परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को टांडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वहां पर महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला द्वारा इस घटना को अंजाम देने पर क्षेत्र व आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित हैं। इसने इतना कड़ा कदम क्यों उठाया। हर व्यक्ति अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। पुलिस इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर केस दर्ज करके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला ने आत्महत्या की है और टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। मृतक महिला अपने पीछे परिवार में पति, पुत्न, पुत्नबधू व पौत्री को छोड गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement