राहुल गांधी फोबिया से ग्रसित है भाजपा - दीपक शर्मा

दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह की निम्नस्तरीय बयानबाजी भाजपा नेता कर रहे हैं उसका उनकी ही भाषा में मुंह तोड़ जवाब कांग्रेस दे सकती है लेकिन राहुल गांधी जी ने हमको सिखाया है कि नफरत और हिंसा का जवाब प्यार -मुहब्बत से दो। उन्होंने कहा कि भाजपा की समाज विरोधी, देश विरोधी सोच से देश तबाह हो रहा है।
देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग चरम सीमा पर है। अदानी -अंबानी की दलाली के चक्कर में देश की जनता के हितों पर डाक डाला जा रहा है। देश की मूलभूत ज्वलंत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के उदेश्य से धर्म,जाती क्षेत्रवादी के मुद्दों को उठा कर भटकाया का रहा है। दीपक शर्मा ने कहा कि इन सब के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सच को सच कहने से नहीं डरेगा और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



