BJP in-charge Avinash Rai Khanna meet former Chief Minister Shanta Kumar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:14 am
Location
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना

khaskhabar.com : शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 11:15 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिले भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना
धर्मशाला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांगड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की, दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की ।
फतेहपुर में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ब्राह्मण समाज के साथ एक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में 35 ब्राह्मण परिवारों ने हिस्सा लिया। सभी के बीच कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।ब्राह्मण समाज के परिवारों में अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा के नीतियों से पूर्ण रूप से संतुष्ट है और जात पात से ऊपर उठ कर सारा समाज भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाला है। इस बार जनता मन बना चुकी है कि फतेहपुर को पिछड़ने नहीं देना है विकास की दृष्टि से प्रदेश में नंबर वन बनाना है।उन्होंने कहा कि एक विधायक जनता का वकील होता है अपने क्षेत्र के मुद्दों को सरकार के समक्ष कैसे रखना है उसको लेकर चिंचित रहता है। वकील अच्छा हो तो क्षेत्र का विकास निश्चित है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हमारी सरकार ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement