BJP government compromises interests of farmers, laborers and unemployed: pilot Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:40 pm
Location
Advertisement

भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर व बेरोजगार के हितों से समझौता किया : पायलट

khaskhabar.com : सोमवार, 04 जून 2018 7:43 PM (IST)
भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर व बेरोजगार के हितों से समझौता किया  : पायलट
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के बुरे दौर में कांग्रेस ने कभी भी जनता को अकेला नहीं छोड़ा, कांग्रेस का कार्यकर्ता निरन्तर जनता के बीच पहुॅंचकर उनका सुख-दु:ख बाँट रहा है और इसी का परिणाम है कि आज जनता का रूझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है और कांग्रेस के प्रति विश्वास व्यक्त करने का मानस जनता ने बना लिया है जिसका प्रमाण गत् उपचुनावों में जनता ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना मन बना लिया है कि वे इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पायलट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश मनरेगा मजदूरों को भुगतान करने में पूरे देश में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में भीषण गर्मी के मौसम में मजदूरी करने वाले छ: लाख मनरेगा श्रमिक अपनी मजदूरी के हक से वंचित है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं से जुडऩे के लिए मैराथन आयोजित कर रही है जबकि सभी जानते है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबसे बड़ी वादाखिलाफी बेरोजगार युवाओं व संविदाकर्मियों के साथ की है। कार्यक्रम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी तरूण कुमार, ताराचन्द भगौरा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना, महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, महासचिव शंकर यादव सहित अनेक प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

2/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement