BJP District president nephew abusive with the woman SO in pilibhit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:29 pm
Location
Advertisement

महिला एसओ से अभद्रता पड़ी भारी, माफी मांग कर छूटे भाजपा जिला अध्यक्ष के भतीजे

khaskhabar.com : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 4:13 PM (IST)
महिला एसओ से अभद्रता पड़ी भारी, माफी मांग कर छूटे भाजपा जिला अध्यक्ष के भतीजे
नीरज कुमार, पीलीभीत। सत्ता की चाबी हाथ में आते ही भाजपा के लोग सत्ता मद में ऐसे चूर हुए कि अपना आपा ही खो बैठे। गुरुवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार के भतीजे चंद्रप्रकाश उर्फ सोनू ने शहर में उपाधि महाविद्यालय के पास खड़े थे। महिला थाने की एस ओ अनुपम सिंह ने बस इतनी गलती कर दी कि साहब को टोक दिया। फिर क्या था सोनू विफर गए और उनसे भी बदसलूकी कर दी। अभद्रता करने के साथ उन्हें देख लेने की भी धमकी सरेआम दे दी। महिला पुलिस ने भी किसी धमकी की परवाह किये बिना उन पर सवारी गांठ ली और उनको पकड़कर सी ओ सिटी अनुराग दर्शन के सामने पेश किया गया।
मामला जब सी ओ के दरबार में पंहुचा। इस बीच वीआईपी जी की अच्छी खासी फजीहत हो गई। फिर शुरू हुआ पुलिस पर दबाब बनाने का कार्य। मामले को रफ दफा करने के लिए सत्ता धारियों के फोन आने शुरू हुए। कुछ देर में पार्टी के एक कद्दावर नेता भी सिफारिश के लिए मौके पर पंहुच गए। उन्होंने पुलिस पर सत्ता का दवाब बनाया। सीओ ने बताया आरोपी के महिला सिपाही से माफी मांगने और भविष्य में भी गलती न दोहराने की बात पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement