BJP democratic party, in other parties 1 is king and others are slaves: Samrat Chowdhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 25, 2023 12:36 pm
Location
Advertisement

भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी, दूसरी पार्टियों में 1 राजा होता है और अन्य गुलाम : सम्राट चौधरी

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 मई 2023 7:31 PM (IST)
भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी, दूसरी पार्टियों में 1 राजा होता है और अन्य गुलाम : सम्राट चौधरी
पटना। जनता दल (युनाइटेड) को छोड़ चुकी डॉ सुहेली मेहता और सत्येन्द्र कुशवाहा गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू छोड़कर आए लोगों को सदस्यता दिलाई और भाजपा में स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समाारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 43 वर्षों के इतिहास में 21 अध्यक्ष बन गए लेकिन दूसरी पार्टियों में एक राजा होता है और अन्य गुलाम होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू को छोड़कर आई सुहेली मेहता और सत्येन्द्र कुशवाहा समेत सैकडों लोगों के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और सबको साथ लेकर बढ़ने पर विश्वास करती है। उन्होंने आर सी पी सिंह के भी दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण पर बिहार भाजपा की ओर से स्वागत किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए चौधरी ने कहा कि आजकल नीतीश कुमार चाय नाश्ता पर घूम रहे हैं, लेकिन अभी तक वे सिर्फ राजा वाली पार्टी के यहां ही जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पोल ओडिसा में ही खुल गई जब वे राजनतिक बात करने की बात कहकर गए और वहां के मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि कोई राजनीतिक बात नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को इसी लिए साथ में ले जाना पड़ता है कि वे आधा बात भूल जाएंगे क्यांेकि वे मेमोरी लॉस सीएम हैं। इसके अलावा कब पलटी मार दें, यह सभी लोग समझ रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें नीतीश कुमार से लिखवा लेना चाहिए, जिससे वह फिर पलटी नहीं मारें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement