Advertisement
भाजपा प्रत्याशी सन्नी देओल ने गुरदासपुर में मतदान केंद्रों का दौरा किया

गुरदासपुर। अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सन्नी देओल ने रविवार को चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। सन्नी पगड़ी पहने हुए थे।
फतेहगढ़ चुड़िया क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर वे हाथ जोड़कर मतदाताओं का अभिनंदन करते नजर आए।
बेरीकेडिंग को पार कर आए एक युवा मतदाता ने जब उनसे फोटो का आग्रह किया तो उन्होंने उसका आग्रह स्वीकार कर लिया।
सन्नी के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार सांसद रह चुके थे। अप्रैल 2017 में कैंसर से उनका निधन हो गया था। खन्ना के निधन के बाद अक्टूबर 2017 में हुए उपचुनाव में जाखड़ 1.92 लाख वोटों के अंतर से जीते थे।
गुरदासपुर पंजाब के उत्तर में स्थित है और इसकी सीमा जम्मू एवं कश्मीर तथा पाकिस्तान से मिलती है। यह क्षेत्र पंजाब के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कम विकसित है। नौ विधानसभा क्षेत्रों वाले इस संसदीय क्षेत्र में 7,26,363 महिला मतदाताओं समेत कुल 14,68,972 मतदाता हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
गुरदासपुर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features