BJP built a luxurious office in Gurugram, but did not improve the condition of the bus stand: Youth Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Dec 12, 2025 2:38 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा ने गुरुग्राम में आलीशान ऑफिस तो बनाया, मगर बस स्टैंड की हालत नहीं सुधारी : युवा कांग्रेस

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 2:40 PM (IST)
भाजपा ने गुरुग्राम में आलीशान ऑफिस तो बनाया, मगर बस स्टैंड की हालत नहीं सुधारी : युवा कांग्रेस
गुरुग्राम। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को गुरुग्राम बस स्टैंड पर ‘वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान’ का आयोजन किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लेकर मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली, नाम काटने और गलत तरीके से नाम जोड़ने जैसे मामलों की जांच की मांग की। युवाओं का कहना था कि वोट लोकतंत्र की रीढ़ है और इसे चोरी करने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि पिछले 11 साल में बीजेपी सरकार ने गुरुकमल जैसा आलीशान दफ्तर तो खड़ा कर दिया, लेकिन गुरुग्राम के बस स्टैंड का बदहाली सुधारने की फुर्सत नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। कहीं हजारों लोगों के नाम लिस्ट से गायब हैं, तो कहीं ऐसे लोगों के नाम जुड़ गए, जो यहां रहते ही नहीं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है और इसकी जांच होनी चाहिए। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार विकास का दावा करती है, लेकिन गुरुग्राम की जमीनी सच्चाई कुछ और है। शहर की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सार्वजनिक जगह बस स्टैंड अपनी बदहाल हालत पर रो रहा है। इससे साफ है कि सरकार को जनता की मूल सुविधाओं से ज्यादा दिखावे वाली राजनीति की चिंता है। “वोट किसी पार्टी की जागीर नहीं, हर नागरिक का अधिकार है, और हम इसे लूटने नहीं देंगे।
सह प्रभारी प्रियंका चंदेलिया ने कहा कि प्रशासन और सरकार की लापरवाही वोटर लिस्ट पर विश्वास कम कर रही है। आज का युवा जागरूक है और लोकतंत्र पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि यह अभियान सिर्फ हस्ताक्षर जुटाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का आंदोलन है। अगर वोटर लिस्ट में मृतक या बाहरी लोगों के नाम हैं, तो यह असली मतदाताओं के अधिकारों का हनन है।
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान गुरुग्राम के अन्य इलाकों और कॉलेजों में भी चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जा सके और वोटर लिस्ट की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement