Advertisement
परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भाजपा और 'आप' ने साधा निशाना

चंडीगढ़ इकाई के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि इनका लक्ष्य है सत्ता को हासिल करना। इनका लक्ष्य जनता की सेवा करना नहीं है। 60 साल में देश को कहां पहुंचा दिया, इनका मोटिव कहां है। इनका मोटिव एक ही है कि देश के बाहर जाकर देश की बुराइयां करना। राहुल गांधी को ही देख लीजिए, वे देश के बाहर जाकर कहते हैं कि हिंदुस्तान में कुछ नहीं हो रहा। जबकि, सारी दुनिया हिंदुस्तान की तरफ देख रही है।"
पंजाब चुनाव की तैयारियों पर परगट सिंह ने कहा था, "हमारी टीम बहुत अच्छी है। हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ते हैं। हमारे पास बहुत समय है। ये दूसरी टीमें 15-20 मिनट भी नहीं टिक पाएंगी।"
इससे पहले पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद परगट सिंह ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।
परगट सिंह ने लिखा, "नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला। मैंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का शुक्रिया अदा किया और सबकी भलाई के लिए अरदास की।"
उन्होंने लिखा, "गुरु साहिब कृपा करें ताकि मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, विनम्रता और पंजाब की सेवा की भावना के साथ निभा सकूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


