Advertisement
बाइक रैली, रथ यात्रा और गैर नृत्य ने फैलाया जल संरक्षण का संदेश

उन्होंने ब्यावर जलग्रहण विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह विभाग बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मदन दिलावर ने सभी उपस्थित जनों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया।
अविनाश गहलोत ने कहा कि भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि जल संरक्षण को लेकर समाज जागरूक हो चुका है। सरकार गांव-गांव जाकर संवाद कर रही है, योजनाएं ज़मीन पर उतर रही हैं। 50 करोड़ की लागत से उमड़ा बांध को मंजूरी इस क्षेत्र की प्राथमिकता दर्शाती है। जिला कलेक्टर द्वारा पचानपुरा स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की पहल सराहनीय है।
ओटाराम देवासी ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, अब जन-आंदोलन बन चुका है। ‘जल है तो कल है’ अब केवल नारा नहीं, जीवन की सच्चाई है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से जल चेतना, खेती-बाड़ी और पशुपालन तक में सुधार की लहर आई है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता का परिचय देता है।
कार्यक्रम में युवा बाइक रैली और रथ यात्रा ने पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश फैलाया। महिलाओं द्वारा गैर नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि प्रशासन व ग्रामीण जन मिलकर जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ब्यावर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




