Advertisement
बीकानेर: देशनोक में कार पर पलटा ट्रोला, छह लोगों की मौत

मृतक देशनोक में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे देर रात वापस नोखा जा रहे थे। तभी देशनोक ओवरब्रिज पर कार के साथ चल रहा ट्रोला उस पर पलट गया। इससे कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी लोग दब गए। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य घटनास्थल पर दौड़ पड़े। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया और ट्रैफिक बहाल किया। सभी शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवाड़ी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


