Bihar would have developed with the money from Lalus fodder scam: Giriraj Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 1:53 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो जाता बिहार का विकास : गिरिराज सिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 11:17 AM (IST)
लालू के चारा घोटाले के पैसों से हो जाता बिहार का विकास : गिरिराज सिंह
बेगूसराय । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री मोदी के आगामी पूर्णिया दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव से ज्ञान लेना चाहिए। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ रुपए का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। इतनी बड़ी धनराशि से बिहार के स्कूलों में चारदीवारी, खेल के मैदान और लड़कियों के लिए अलग से शौचालय बनाए जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम की कई रैलियों से राज्य पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है।
वहीं, तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव को अपने पिता से कुछ सीख लेनी चाहिए, या यूं कहें कि उनके पिता को कुछ ज्ञान देना चाहिए था। उनके पिता ने चारा घोटाले में जो पैसा गंवाया था, उससे आज बड़ा विकास हो सकता था।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही विदेशों में भी भारत अपना डंका बजा रहा है। जब भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार आते हैं, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हैं, जिससे बिहार के विकास को गति मिलती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव के 10 साल के शासन को भ्रष्टाचार ने घेर लिया था। इन लोगों का काम केवल अपना और परिवार का विकास करना है।
केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी जीत को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को समर्पित किया, जो सिर्फ एक भारतवंशी ही कर सकता है। इस हार के बाद पाकिस्तान को तो डूबकर मर जाना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement