Advertisement
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार नए युग में प्रवेश कर चुका है : बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "बिहार में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन सुधार हुआ है। बिहार में एक नया युग शुरू हुआ है, और देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।" उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बिहार एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है, और युवाओं की ऊर्जा इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इससे पहले बिहार बोधगया आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा ने बांसुरी स्वराज का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "बिहार प्रवास के दौरान पावन बोधगया आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदत्त आत्मीय एवं भव्य स्वागत अविस्मरणीय है। आपकी ऊर्जा और उत्साह ही संगठन की सच्ची शक्ति है।"
भाजपा सांसद ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार स्थित पटना में प्रवास के दौरान बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन से उनके आवास पर सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। यह आत्मीय स्वागत एवं सम्मान सदैव शुभ्र स्मृति रहेगा। बिहार की धरती सदैव राष्ट्रहित और लोक कल्याण की प्रेरणादायी रही है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


