Bihar: After the violence in Nalanda of Bihar Sharif, Sadbhavna Yatra was taken out in Bihar Sharif..see photos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:58 pm
Location
Advertisement

बिहार: बिहारशरीफ के नालंदा में हुई हिंसा के बाद बिहारशरीफ में सद्भावनायात्रा निकाली..देखे तस्वीरें

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अप्रैल 2023 12:32 PM (IST)
बिहार: बिहारशरीफ के नालंदा में हुई हिंसा के बाद बिहारशरीफ में सद्भावनायात्रा निकाली..देखे तस्वीरें
नालंदा। बिहार के बिहारशरीफ के नालंदा में हुई हिंसा के बाद बिहारशरीफ में सद्भावनायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बिहार मंत्री श्रवण कुमार ने बताया, "इस मार्च में सभी राजनीतिक नेता और शहर के सभी लोग शांति मार्च में शामिल हो रहे हैं और इससे उद्देश्य देना चाहते हैं कि आपस में प्रेम रखें और यही प्रेम एवं भाईचारा समाज को आगे बढ़ा सकता है।"
नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया हमारी पहले दिन से पूरी कोशिश रही है कि अमन-चैन वापस आए और अभी समाज की ओर से सद्भावनायात्रा की पहल की गई है इससे उद्देश्य दिया गया है कि अफवाहों में यकीन न करें और शांति बनाए रखें। हम दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक 15 FIR और 130 गिरफ्तारी हुई है और जो नामजद अभियुक्त है उनके खिलाफ छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वो फरार चल रहे हैं लेकिन उनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement