Bhumi Pujan done for Mumbai Ashwamedh Gayatri Mahayagya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 28, 2023 7:03 pm
Location
Advertisement

मुंबई अश्वमेध गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमिपूजन

khaskhabar.com : रविवार, 04 जून 2023 7:56 PM (IST)
मुंबई अश्वमेध गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमिपूजन
-शांतिकुंज से श्रद्धेय डॉ पण्ड्या आनलाइन जुड़े, दिया विशेष संदेश

हरिद्वार।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में 23 से 28 जनवरी 2024 की तिथियों में अश्वमेध गायत्री महायज्ञ होगा। इस महायज्ञ हेतु शांतिकुंज से अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने आनलाइन जुड़कर भूमिपूजन समारोह को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के कुशल संचालन में वर्ष 1992 में जयपुर से प्रारंभ हुआ आश्वमेधिक अनुष्ठान का यह 49वां महायज्ञ है।

इस महायज्ञ से जन मानस को आध्यात्मिक आहार मिलेगा। भारतीय संस्कृति के मानदण्डों के अनुरूप अश्वमेध गायत्री महायज्ञ के सारी गतिविधियाँ संचालित होंगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि मुंबईवासियों के घर-घर यज्ञ पिता-गायत्री माता के संदेशों को हमारे परिजन पहुंचायेंगे। मुंबई जाग गया, तो हमारी भारतीय संस्कृति को जगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि गायत्री परिवार से मेरा पुराना रिश्ता है। मैंने गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के स्नेह का पान किया है। गायत्री परिवार समाज व राष्ट्र के उत्थान में निःस्वार्थ भाव जुटा हुआ संगठन का नाम है। राज्यपाल बैस ने मुंबई में होने वाला अश्वमेध महायज्ञ की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी। वन व सांस्कृतिक मंत्री (महाराष्ट्र शासन) सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार का योगदान अतुलनीय है।

इससे पूर्व शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा राजसूय यज्ञ राज्य को विकसित करने के लिए, पुत्रेष्टि यज्ञ पुत्र प्राप्ति हेतु तथा अश्वमेध महायज्ञ राष्ट्र की चहुंमुखी विकास के लिए होता है। गायत्री परिवार को मुख्य उद्देश्य- राष्ट्र के विकास के साथ-साथ सम्पूर्ण मानव जाति के उत्थान का है।

अश्वमेध गायत्री महायज्ञ के संयोजक मनुभाई ने बताया कि विशेष गणमान्यों दम्पतियों ने वैदिक रीति से भूमिपूजन किया। यह महायज्ञ नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-28 स्थित सेंट्रल पार्क ग्राउण्ड में जनवरी 2024 में होगा। इस अवसर पर हिरानंदानी ग्रुप के अध्यक्ष निरंजन हिरानंदानी, सोलर ग्रुप के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल, रिलाइंस ग्रुप की राधिका मर्चेंट सहित महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से आये हजारों नर नारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement