Bharatpur: Two girls missing late night from Nari Niketan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:27 am
Location
Advertisement

भरतपुर : नारी निकेतन से दो बालिकाएं देर रात गायब

khaskhabar.com : रविवार, 26 मार्च 2023 1:24 PM (IST)
भरतपुर : नारी निकेतन से दो बालिकाएं देर रात गायब
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में स्थित नारी निकेतन से दो बालिका देर रात्रि को फरार हो गई। सुबह जब गणना की गई तो पता चला कि दो बालिकाएं गायब हैं। इसके बाद इसकी सूचना तत्काल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम को दी गई। समिति के अध्यक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजाराम ने बताया कि देर शाम को युवतियों को बाहर परिसर में घूमने के लिए निकाला गया था, उस दौरान 2 बालिकाएं कहीं छुप गई। वहां से रात्रि को फरार हो गई। नारी निकेतन के चारों तरफ बड़ी-बड़ी बाउंड्री और ऊपर से कटीले तार लगे हैं और गेट पर सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य गार्ड भी लगाए गए हैं। पुलिस के 3 गार्ड भी वहां पर मौजूद रहते हैं।


इसके बावजूद भी नारी निकेतन से बालिकाएं के फरार होने पर एक सवाल खड़ा होता है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था होने के बावजूद भी नारी निकेतन से बालिकाएं कैसे चली गईं। इस घटना के बाद सेवर थाना पुलिस दोनों बालिकाओं को तलाश करने में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement