Advertisement
जयपुर में डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में भरतपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने की 11 बजे तक हड़ताल

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में आरबीएम अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इसके चलते अस्पतालों में आने वाले मरीजों की भारी भीड़ हो गई। डॉक्टरों का इंतजार करते हुए देखे गए। डॉक्टर नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने तो हंगामा भी कर डाला।
जयपुर में राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी डॉक्टर हड़ताल पर थे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे, उसी दौरान लाठीचार्ज किया गया जिसके विरोध में आज सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर 11:00 बजे तक हड़ताल पर रहे।
अस्पताल में सुबह से ही काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ मरीज तो पर्चा लेने के बाद बिना डॉक्टर को दिखाएं बिना ही घर की तरफ लौट गए।
भुसावल निवासी एक मरीज ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से बैठा हूं। डॉक्टर नहीं है और बहुत परेशानी हो रही है। इतनी दूर से भरतपुर आया हूं। फिलहाल 11:00 बजे के बाद डॉक्टर चेंबर में बैठ गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
भरतपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features