Advertisement
कनाडा में हिंदुओं पर हो हमले की भगवंत मान ने की निंदा

उन्होंने कहा, “भारत सरकार से मेरी यह अपील है कि वह कनाडा सरकार के साथ मिलकर इस मामले को गंभीरता से उठाए। कनाडा सरकार के साथ आपसी संवाद और समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। खासकर जो लोग कनाडा में शांति और प्रेम से रह रहे हैं, उनके लिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे सुरक्षित महसूस करें और वहां पर हिंसा और असमाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।”
उन्होंने कहा, “आखिरकार, हम सभी चाहते हैं कि दुनिया भर में लोग एक साथ शांति से रहें और कोई भी हिंसा, आतंकवाद या असुरक्षा का सामना ना करे। हर बच्चे, हर इंसान का हक है कि वह अपने जीवन को पूरी तरह से जी सके, वह भी बिना किसी डर के। भारत सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाना चाहिए कि कनाडा में रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय को पूरी सुरक्षा मिले और वहां पर शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


