Bhadoli Kohala student Aditya makes history: brings glory to the region by cracking NEET 2025-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 17, 2025 9:45 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भड़ोली कोहाला के छात्र आदित्य ने रचा इतिहासः नीट 2025 में सफलता प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 1:52 PM (IST)
भड़ोली कोहाला के छात्र आदित्य ने रचा इतिहासः नीट 2025 में सफलता प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन
भड़ोली कोहाला। कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला के मेधावी छात्र आदित्य ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) – 2025 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। आदित्य अब डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि आदित्य शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और विद्यालय के सहयोगी वातावरण को दिया और कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रविंदर शर्मा, समस्त अध्यापकगण एवं छात्र समुदाय ने आदित्य तथा उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement