began the unique Milan Mela of Aboriginal culture -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 11:38 am
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आदिवासी संस्कृति का अनोखा मिलन मेला शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 7:19 PM (IST)
आदिवासी  संस्कृति का अनोखा मिलन मेला शुरू
उदयपुर। जिले के कोटड़ा उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को विशाल मिलन मेले का शुभारंभ किया गया। आदिवासी संस्कृति से लबरेज इस मेले में करीब 6000 लोग भाग ले रहे हैं। आदिवासी विकास मंच द्वारा इस मेले का आयोजन पिछले 21 सालों से किया जा रहा है। मंच के अध्यक्ष धर्म चंद खैर ने बताया कि यह 22वां मिलन मेला 24 फरवरी तक चलेगा। इस मेले में भाग लेने के लिए जनजाति इलाके के कई आदिवासी लोग कोटड़ा पहुंच रहे हैं। वहीं महिलाएं नारे लगाती हुई टुकडिय़ों में पहुंच रही हैं। इस दौरान आयोजकों द्वारा शिकायतों के काउंटर लगाए गए हैं, जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। मेला अपने आप में अनोखा है। मेले में आदिवासी समुदाय के लोग सरकारी योजनाओं की स्थिति पर बात करते हैं। अपने-अपने गांवों की समस्याएं शेयर करते हैं और पिछले एक साल में मिली उपलब्धियों पर खुशियां मनाते हैं। मंच से जुड़े बाबू लाल गमार ने बताया कि मेले में ‘आदिवासी जीवन, जंगल से खेती और मजदूरी तक’ विषय पर विशेष चर्चा की जाएगी।

[# लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement