Befriended a woman in a train, stayed home at night and the young man picked up the child the next day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:19 am
Location
Advertisement

महिला से ट्रेन में हुई दोस्ती, रात में घर रुका और अलगे दिन बच्चा उठा ले गया युवक

khaskhabar.com : रविवार, 21 मई 2023 4:05 PM (IST)
महिला से ट्रेन में हुई दोस्ती, रात में घर रुका और अलगे दिन बच्चा उठा ले गया युवक
अंबाला। अंबाला में एक 3 साल के मासूम के किडनैप का मामला सामने आया है। किडनैपर नीतीश से बच्चे की मां की मुलाकात ट्रेन में हुई थी जिसके बाद वो मुलाकात दोस्ती में बदल गई और महिला नीतीश को अपने साथ अपने घर ले गई और वे एक रात साथ भी रुके जिसके बाद अगले दिन सुबह 11 बजे जब महिला नहाने गई तो उसका 3 साल का बेटा कमरे में खेल रहा था। जब वापस आई तो उसका बेटा भी गायब मिला और आरोपी नितेश भी फरार मिला। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी खंगालने पर नीतीश नाम का व्यक्ति उसके 3 साल के बेटे को स्टेशन से लेजाते हुए भी दिखाई दिया है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन में हुई दोस्ती इस हद तक बदल गई कि एक मां ने अपने 3 साल के बच्चे को ही गवा दिया। मामला अंबाला कैंट का है जहां पर बिहार की रहने वाली एक महिला जब अपने मायके कटिहार जा रही थी। तब ट्रेन में उसकी दोस्ती नीतीश नाम के व्यक्ति से हुई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद 18 तारीख को कटिहार से अंबाला वापस आते वक्त महिला नीतीश को अपने साथ अंबाला कैंट अपने निवास स्थान पर ले आई। एक रात वे साथ भी रहे। अगले दिन सुबह 11 बजे जब महिला नहाने गई तो उसका 3 वर्षीय बेटा प्रिंस खेल रहा था। नहा कर वापिस आने के बाद प्रिंस घर में नही था और न ही नीतीश। जिसके बाद महिला ने महेश नगर थाना में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच के दौरान एक सीसीटीवी भी सामने आए हैं जिसमें नीतीश नामक व्यक्ति महिला के 3 वर्षीय बेटे को अपने साथ अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement