Bears have attacked on Jatru in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:25 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भालुओं ने जातरू पर किया हमला

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 6:10 PM (IST)
भालुओं ने जातरू पर किया हमला
उदयपुर। रामदेवरा जा रहे जातरुओं पर भालुओं ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में घायल 1 जातरू की स्थिति गंभीर है। ये जातरू परशुराम महादेव के दर्शन कर रामदेवरा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, परशुराम महादेव के दर्शन कर रामदेवरा जा रहे लोगों पर मार्ग में भालुओं ने हमला कर दिया। इसमें मारवन, नीमच निवासी जोधसिंह सुबह शौच के लिए गए थे, तभी वहां 3 भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसके मुंह और हाथों पर नोच लिया। इस दौरान साथी जातरुओं और लोगों ने शोर मचाने और पत्थर फेंकने पर भालू भाग गए। घायल को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement