BDO stops Yagya against Ramkatha complain against at organizern in gonda -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:44 am
Location
Advertisement

बीडीओ ने रुकवाया यज्ञ रामकथा आयोजक के विरुद्ध दी तहरीर

khaskhabar.com : शनिवार, 08 अप्रैल 2017 11:15 AM (IST)
बीडीओ ने रुकवाया यज्ञ रामकथा आयोजक के विरुद्ध दी तहरीर
गोंडा।जिले के कटरा बाजार ब्लाक में बीते छह वर्षों से आयोजित किया जा रहा लक्ष्मी महायज्ञ और रामकथा का आयोजन बीडीओ गया प्रसाद सिंह ने शुक्रवार देर शाम जबरन रुकवा दिया है। इतना ही नहीं परिसर खाली करने के आदेश के साथ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि और रामकथा के आयोजक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है। इसकी खबर लगते ही लोगों में आक्रोश फैल गया है।

धार्मिक आयोजन पर बिना किसी कारण रोक को लेकर इलाके में तनाव फैल गया है। बताया जाता है कि कटरा ब्लाक के परिसर में स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्रतिवर्ष लक्ष्मी महायज्ञ और रामकथा का आयोजन होता चला आ रहा है। शुक्रवार शोभा यात्रा से इसका शुभारंभ भी हुआ लेकिन देर शाम बीडीओ ने आयोजन अचानक रूकवा दिया है। उनका कहना है कि ब्लाक परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति नही दी जा सकती है।

जबकि कई वर्षों से यहां यज्ञ होता आ रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि क्षेत्र के भाजपा विधायक बावन सिंह के करीबी है। यज्ञ का विधिवत शुभारंभ शनिवार से होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। छह दिवसीय यज्ञ रोके जाने से आयोजकों और ब्लाक प्रशासन के बीच टकराव की नौबत आ सकती है। यज्ञ रोके जाने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों के लोग मौके पर जुटे रहेे। इस सम्बन्ध में भाजपा विधायक बावन सिंह को भी सूचना दी गई है। रात भर क्षेत्र में गहमा गहमी रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। आयोजकों को थाने बुलाया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement