Advertisement
बठिंडा : पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें कोई शव हो सकता है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार से महिला के शव को बरामद किया।
उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। गाड़ी में मिले सामान की जांच हो रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि मृतक कंचन कुमारी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं और वे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बठिंडा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


