Bareilly news : will be auctioned of Animals roam on the road, Will feel fines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 2:12 am
Location
Advertisement

सड़क पर पशु घूमते मिले तो होंगे नीलाम, लगेगा जुर्माना

khaskhabar.com : रविवार, 01 अक्टूबर 2017 3:11 PM (IST)
सड़क पर पशु घूमते मिले तो होंगे नीलाम, लगेगा जुर्माना
बरेली। शहर में सड़कों पर लोगों के लिए आफत बन रहे पशु अब नजर नहीं आएंगे। लोगों की परेशानी का समाधान होने वाला है। इसके लिए कमिश्नर के सुझाव पर नगर निगम पशुओं को पकड़ने का काम प्राइवेट एजेंसी को देगा। निगम आवारा पशुओं को पकड़कर नीलाम कराएगा और मालिक को लौटाने के बदले जुर्माना वसूल करेगा।

शहर में चल रही डेयरियों के संचालक अक्सर पशुओं को खुला छोड़ देते हैं। इससे पशु सड़क पर आकर यातायात बाधित करते हैं। कई बार पशुओं के कारण होने वाले हादसों में लोग चोटिल हो जाते हैं। इस कारण नगर निगम ने कुछ दिनों से पशुओं को पकड़ना शुरू किया है। पशु पकड़कर गोशाला में छोड़े जा रहे हैं। वहां से उन्हें डेयरी संचालक वापस ले जा रहे हैं। गोशाला में भी जगह कम होने के चलते पशुओं को छोड़ दिया जाता था।

यह होगा जुर्माना

एक पशु पर 500 रुपए से एक हजार रुपए तक जुर्माना देना होगा। यदि पशु लेने कोई नहीं आता है तो उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। प्राइवेट एजेंसी को काम देने के बाद इस पर कार्रवाई शुरू होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement