Advertisement
बरेली: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

घटना की सूचना पर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व सीओ नितिन कुमार भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि दानिश के खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
इसी क्रम में बीते दिन गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम और बदमाशों में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इन बदमाशों ने दिल्ली-एनसीआर में कई घटनाओं को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी और वे घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
सख्ती से पूछताछ करने पर, इन्होंने अपना नाम शादाब, परवेज और मुन्ना बताया था। बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने 21 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की घटना को भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, इन तीनों का एक लंबा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 11 हजार रुपए नकद, तीन तमंचे, तीन जिंदा और तीन खोखे कारतूस, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


