Baran : Sarpanch and broker arrested red handed while taking bribe of 12 thousand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 6, 2026 11:57 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारां : सरपंच और दलाल 12 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 सितम्बर 2025 5:41 PM (IST)
बारां : सरपंच और दलाल 12 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बारां ज़िले में बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत खेड़ला जागीर, तहसील छीपाबड़ौद के सरपंच (प्रशासक) सुरजमल मालव और उसके दलाल (निजी व्यक्ति) रामकल्याण मेघवाल को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सामने आया कि आरोपियों ने परिवादी से उसके भतीजों का नाम राशन कार्ड में सही करवाने और स्वयं के नाम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त (60,000 रुपये) खाते में जमा कराने की एवज में रिश्वत मांगी थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बारां को दिनांक 14-09-2025 को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके भतीजो का नाम राशन कार्ड में सही करवाने एवं स्वयं के नाम स्वीकृत प्रधानमन्त्री आवास योजना की तीसरी किश्त (रुपए 60000) परिवादी के खाते में जमा करवाने की एवज में आरोपी सुरजमल मालव सरपंच (प्रशासक) ग्राम पंचायत खेडला जागीर तहसील छीपाबडौद द्वारा 12000 रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर दिनांक 15-09-2025 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया। जिसमें आरोपी सरपंच द्वारा 12000 रुपए रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया।
जिस पर श्री आनन्द शर्मा उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा रेंज कोटा के सुपरवीजन में श्री कालू राम वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्र0नि0ब्यूरो बारां के नेतृत्व में श्री प्रेमचन्द उप अधीक्षक पुलिस द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरजमल मालव सरपंच एवं उसके दलाल (प्राईवेट व्यक्ति) रामकल्याण मेघवाल को रिश्वत राशि 12000 रुपए लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस भ्र0नि0ब्यूरो कोटा रेंज कोटा श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement