Advertisement
बांसवाड़ा के पर्यटन को मिलेगा अन्तर्राष्ट्रीय गौरव, आखिर कैसे, यहां पढ़ें

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुआ शोध :
दवे ने बताया कि विश्वविद्यालय का यह शोध कार्य प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन 'जर्नल ऑफ टूरिज्म इनसाइट्स' में प्रकाशित हुआ है और यह आनलाईन उपलब्ध भी है, ऐसे में इस शोध कार्य को कोई भी व्यक्ति निःशुल्क ऑनलाइन पढ़ सकता है।
दो पर्यटन सर्किट से मिलेगी पहचान :
बांसवाड़ा जिले के वर्तमान सड़क नेटवर्क के आधार पर अध्ययन ने दो महत्वपूर्ण पर्यटन सर्किट जैसे माही नदी सर्किट और धार्मिक ऐतिहासिक सर्किट डिजाइन किए हैं। माही नदी सर्किट में माही नदी द्वारा बनाए गए सुंदर प्राकृतिक स्थल शामिल हैं जबकि धार्मिक ऐतिहासिक सर्किट में बांसवाड़ा जिले की सांस्कृतिक महिमा को दर्शाने वाले स्थल शामिल हैं। माही नदी सर्किट में कडेलिया वॉटरफॉल, चाचा कोटा, माहीडेम, जगमेरू हिल और कागदी को सम्मिलित किया गया है वहीं धार्मिक—ऐतिहासिक सर्किट में तलवाड़ा, त्रिपुरा सुंदरी, रामकुंड, भीमकुंड, पाराहेड़ा, अर्थुना, मानगढ़, नंदनी माता, ब्रह्मा जी और शहर के प्रमुख स्थानों को लिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


