Advertisement
बांसवाड़ा : नाव में बैठकर बारातियों के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचा दूल्हा

शादी करने जा रहे दूल्हे ने बताया कि उसका नाम राकेश पटेल है उसकी शादी नाहरपूरा में ममता से होनी है। उनके गांव एवं लड़की के गांव के बीच नदी है। इस गांव में जाने पहले नदी में नाव में बैठकर जाना पड़ता है, तो उसने अपने और बारातियों के लिए नदी पार करने एक बड़ी नाव किराए ली और शादी में बाराती के साथ नदी के रास्ते एक किमी सफर किया आगे अन्य वाहनों से बरात नाहरपुरा पहुंची।
मालीपाड़ा गांव जो की नदी के दूसरे छोर में टापू में बसा है वहां करीब 20 परिवार रहते है। यहां से आने जाने के लिए नाव एक मात्र सहारा है। इस बस्ती के लोग हमेशा ही अपनी जान खतरे में डालकर छोटी नावों से आना जाना करते है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


