Banswara. Frog and frog marriage organised to please Indradev for rain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 12:47 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारिश के लिए इंद्रदेव को खुश करने करवाई मेढ़क-मेढ़की की शादी

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2024 4:50 PM (IST)
बारिश के लिए इंद्रदेव को खुश करने करवाई मेढ़क-मेढ़की की शादी
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा, जो राजस्थान के चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है, इस साल मानसून में बारिश के बेहद कम होने से परेशान है। इस स्थिति से निपटने के लिए मोहल्लेवासियों ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया। आजाद चौक डेगली चोक में तरुण मंच के पदाधिकारी अशोक मदहोश की अगुवाई में मोहल्लेवासियों ने मेंढक और मेंढकी की शादी का आयोजन किया। इस खास शादी में ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेंढक और मेंढकी को वरमाला पहनाई गई। इस अनूठी शादी ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इंद्र देव को रिझाने के इस तरीके की चर्चाएं होने लगीं। वागड़ क्षेत्र की यह परंपरा हमेशा से मानसून के दौरान बारिश लाने के लिए अपनाई जाती है, और इस बार भी मोहल्लेवासियों ने इसी परंपरा को जीवित रखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement