Banswara District Education Departmental Execution Committee meeting, complete departmental work on time: Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 13, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांसवाड़ा जिला शिक्षा विभागीय निष्पादन समिति की बैठक, विभागीय कार्य समय पर पूरे करेंः कलेक्टर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 दिसम्बर 2023 11:50 PM (IST)
बांसवाड़ा जिला शिक्षा विभागीय निष्पादन समिति की बैठक, विभागीय कार्य समय पर पूरे करेंः कलेक्टर
बांसवाड़ा। जिला स्तरीय शिक्षा विभागीय निष्पादन समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलेक्टर शर्मा ने कहाकि विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न शिक्षा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने शांतिपूर्ण एवं सुचारु विधानसभा चुनाव कार्यक्रम एवं व्यवस्था के लिए जिले के सभी कर्मियों व आमजन को बधाई दी। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय मावजी खाट ने बैठक प्रस्ताव एवं बिंदुओं की जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया। उन्होने बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए संचालित सक्सेस कार्य योजना एवं गतिविधियों तथा मिशन स्टार्ट की जानकारी दी।
उन्होंने परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु मॉडल पेपर व अन्य प्रयासों से अवगत करवाया तथा शैक्षिक कार्यक्रमो पर प्रकाश डाला। उन्होंने न्यून परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के लिये किये जा रहे विशेष प्रयासों की जानकारी दी। एडीपीसी सुशील जैन ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, स्कूल यूनिफार्म योजना, युडाईस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय निर्देशो से अवगत करवाया।
जैन ने ब्लॉकवार कार्य प्रगति पर प्रकाश डाला एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बांसवाड़ा रेखा रोत, छोटी सरवन गायत्री स्वर्णकार, गढी महेंद्र समाधिया, बागीदौरा गोपाल कृष्ण जोशी, सज्जनगढ़ जयदीप पुरोहित, तलवाड़ा रघुनंदन वर्मा, कार्यवाहक सीबीईओ कुशलगढ़ भीमजी सुरावत, अरथुना सुरेश चंद्र पाटीदार ने विभिन्न योजनाओं को लेकर ब्लॉक प्रगति से अवगत करवाया।
सहायक निदेशक समग्र शिक्षा भरत पंड्या ने संयोजन करते हुए विभागीय निर्देशों पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न योजनाओं व निर्धारित अवधि की जानकारी दी। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी एन द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम तथा साक्षरता से संबंधित गतिविधियों के बारे में ने जानकारी देते हुए प्रगति पर प्रकाश डाला।
बैठक में एपीसी समग्र शिक्षा धर्मेन्द्र सिंह ने पीएमश्री योजना, डाइट वरिष्ठ व्याख्याता जयप्रकाश नागर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डाइट प्रतिनिधि सुधीर भट्ट ने हेल्थ एवं वेलनेस प्रोग्राम, कार्यक्रम अधिकारी विनय व्यास ने व्यावसायिक शिक्षा, पंकज मेहता ने ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य, प्रियंका जोशी ने बालिका शिक्षा योजना पर प्रकाश डाला।
बैठक में एसीबीओ संदीप त्रिवेदी, चंद्रकांत टेलर, मनोज शाह, हितेशचंद्र स्वर्णकार, अरविन्द शर्मा, संजीव पाठक, राजेश गुदराशिया आदि मौजूद रहे। बैठक का संयोजन सहायक निदेशक समग्र शिक्षा भरत पंड्या ने किया तथा आभार समग्र शिक्षा के एडीपीसी सुशील जैन ने माना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement