Advertisement
बांसवाड़ा : खुद को IPS बताकर युवती से रचाई शादी, 19 लाख रुपए का लोन लेकर फरार इनामी ठग इंदौर से गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षत ने साल 2024 में फेसबुक के जरिए पीड़िता से संपर्क किया था। उसने खुद को दिल्ली में तैनात एक IPS अधिकारी बताया। पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाने और भरोसा जीतने के बाद उसने शादी रचा ली।
शादी के बाद दस्तावेजों का दुरुपयोग
शादी के बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया। उसने अपनी पत्नी के दस्तावेजों (Documents) का गलत इस्तेमाल कर बैंक से ₹19 लाख का लोन लिया। जैसे ही रकम उसके हाथ लगी, वह युवती को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अक्टूबर 2024 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
इंदौर में 'व्यापारी' बनकर छिपा था आरोपी
गिरफ्तारी से बचने के लिए अक्षत पिछले डेढ़ साल से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में अपनी पहचान छुपाकर एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी के रूप में रह रहा था।
कैसे पकड़ा गया शातिर ठग?
साइबर थाना प्रभारी हरिओम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट (सोशल मीडिया और इंटरनेट ट्रैकिंग) का पीछा किया। लगातार लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को इंदौर में दबिश दी और उसे धर दबोचा।
अपराधिक रिकॉर्ड : पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के 19 मुकदमे दर्ज हैं।
इनाम : राजस्थान पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर रखा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांसवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


