Advertisement
बालेश्वरनाथ मंदिर में चल रहा रूद्र महायज्ञ, मानस सम्मलेन

गोंडा। जिले के वजीरगंज क्षेत्र के बालेश्वरनाथ मंदिर
परिसर में रूद्र महायज्ञ एवं मानस सम्मलेन का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें प्रवचन में
शिव विवाह का सुन्दर प्रसंग का रसपान अयोध्या से पधारे दामोदर दास ने कराया। प्रवचन
करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ समर्पण शिव कृपा के लिए आवश्यक है। उन्हें
औघड़ दानी कहा गया है वे जब खुश होते है तो देने में गुरेज नही करते तो क्रोध में तांडव
भी करते है वे तो भाव के भूखे है श्रद्धाभाव से शिव के हो जाओ।
वे संसार पालक है। ये देव दानव नर गन्धर्व आदि के प्रतिपालक हैं कर्म भूल कर समर्पण भाव मोक्षदायी हैं। उन्होंने यज्ञ का माहात्म् बताते हुए कहा कि अन्न से प्राणी उत्पन्न होते हैं। अन्न की उतपत्ति मेघ से होती है मेघ यज्ञ से होता है और यज्ञ कर्म से उत्पन्न होता है। कर्म से वेद, वेद से अक्षर और अक्षर से सर्वव्यापी वेद नित्य यज्ञ में प्रतिष्ठित होता है। यह प्रकृति यज्ञ है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन विश्व शांति एवं राष्ट्रीय एकता का प्रेरक विश्व कल्याणार्थ हो रहा है।
महायज्ञ के तीसरे दिन क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की तो काशी से आये यज्ञाचार्य राजेश चौबे के साथ विद्वानों की टीम ने मंत्रोचार के साथ हवन पूजन भी कराया। तो वृंदावन से आये रासलीला मंडली ने रामलीला का मंचन किया जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

गोंडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features