Baldev Chhatt Festival was celebrated with great pomp in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 21, 2026 10:24 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

भरतपुर में धूमधाम से मनाया गया बल्देव छट्ट महोत्सव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 6:52 PM (IST)
भरतपुर में धूमधाम से मनाया गया बल्देव छट्ट महोत्सव
भरतपुर। बासन गेट स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में आज बल्देव छट्ट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव का आयोजन मंदिर के श्री दाऊजी महाराज विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया, जिसमें अभिषेक, भजन-संकीर्तन, फूल बंगला सजावट और विशेष रोशनी की व्यवस्था शामिल थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपीलाल अग्रवाल और संयोजक कैलाश मित्तल ने बताया कि मंदिर में बल्देव छट्ट महोत्सव मनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस अवसर पर सुबह दाऊ बाबा और रेवती मैया का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें मोती से जड़ी नई पोशाक पहनाई गई और आभूषणों व फूलों से उनका मनमोहक श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दाऊ बाबा और मैया रेवती के जयकारे लगाए। दोपहर 12:15 बजे, बैंड-बाजे, झालर, घंटे और शंखनाद की ध्वनि के साथ महाआरती की गई, जिसे पंडित सोनू ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस मौके पर वृंदावन से पधारे श्रीश्री आलोक कृष्ण गोस्वामी ने अपने प्रवचन से भगवान बलराम की महिमा का वर्णन किया।
महोत्सव के बाद श्री अग्रवाल भवन में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें खीर, पूआ, बेडई और सब्जी का भोग लगाया गया। करीब 1,500 भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी वितरण और महाआरती में पूर्व विधायक विजय बंसल और पूर्व महापौर शिवसिंह भोंट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement