Baba Ramdev Ji grand procession in Dausa: The procession began with pomp and grandeur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 11, 2026 12:23 pm
khaskhabar
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा : गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ निकली यात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 3:11 PM (IST)
दौसा में बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा : गाजे-बाजे और शाही लवाजमे के साथ निकली यात्रा, सजीव झांकियों ने मोहा मन
कजोड़मल नरानियां और महेंद्र कानखेडिया ने दिखाई हरी झंडी; शहर भर में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत दौसा। शहर में धार्मिक आस्था और उल्लास के माहौल के बीच जय बाबा रामदेव रैगर सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रैगर मोहल्ला स्थित रामदेव मंदिर परिसर से शुरू हुई इस शोभायात्रा को कजोड़मल नरानियां एवं महेंद्र कानखेडिया ने सर्वसमाज की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
रैगर मोहल्ला मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और शाही लवाजमे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों व मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा शहर धर्ममय हो उठा। मार्ग में शहरवासियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भावभिना स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई सुभाष कॉलोनी स्थित रामदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
सजीव झांकियां रहीं विशेष आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में बाबा रामदेव जी के जीवन प्रसंगों और लोकगाथाओं पर आधारित मनमोहक सजीव झांकियां सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।
इनमें मुख्य रूप से :
पांच पीरों को पर्चा देते बाबा रामदेव जी की झांकी,
भैरव राक्षस का संहार करते हुए लोकदेवता की झांकी,
समाधि लेते हुए बाबा रामदेव जी की अलौकिक झांकी,
बाबा रामदेव के साथ परम भक्त हरजी भाटी, डाला और सुगना बाई की झांकी।
इन सजीव झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
समिति सदस्य व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन के दौरान समिति से जुड़े भगवान सहाय नरानिया, दिनेश नरानिया, बद्री प्रसाद देवतवाल, मनोहर नरानिया, रामस्वरूप कानखेडिया, लल्लू डीगवाल, सुरेश देवतवाल, पवन नरानिया तथा एडवोकेट प्रशांत वर्मा सहित बड़ी संख्या में रैगर समाज व धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे। शोभायात्रा के पश्चात सुभाष कॉलोनी स्थित मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement