उदयपुर. नगर निगम और आयुर्वेद विभाग द्वारा आठ दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयाोजन किया जा रहा है। यह शिविर उदयपुर के सिटी स्टेशन रोड स्थित मीरा सामुदायिक भवन मे 4 सितम्बर से 11 सितम्बर तक आयोजित हो रहा है। इस शिविर में अब तक 25 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। शिविर में 35 से ज्यादा आयर्वुेद चिकित्सक अपनी सेवाएं दें रहें है। शिविर में पाईल्स, भगन्दर, उदर रोग, पथरी, साईटिका, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के साथ सामान्य बीमारी का भी उपचार किया जा रहा है। शिविर मे रोगी के साथ एक परिजन के रहने-खाने की भी व्यवस्था भी की गई है।