Advertisement
अयोध्या: सपा के 'पीडीए महासम्मेलन' में कुर्सी के लिए बवाल, कार्यकर्ता आपस में भिड़े

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या के इस कार्यक्रम को लेकर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "समस्त पीडीए समाज को 'आरक्षण दिवस' एवं 'संविधान-मान स्तंभ स्थापना दिवस' के साथ ही अयोध्या में आयोजित प्रथम 'पीडीए महासम्मेलन' की अपार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।"
अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "भारत के संविधान की प्रति के सानिध्य में 'संविधान-मान स्तंभ स्थापना दिवस' आयोजित करके हम 'सामाजिक न्याय' व 'समता-समानता' और 'आरक्षण' को बचाए-बनाए रखने का अपना संकल्प दोहरा रहे हैं। इसके पीछे यही मूल भावना है कि 'संविधान-मानस्तंभ' वस्तुतः 'पीडीए-प्रकाश स्तंभ' के रूप में हमारे 'सामाजिक न्याय के राज' की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे। जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


