Awareness out rally in amethi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निकाली गयी जागरूकता रैली, चुनाव में वोट डालने के लिए किया गया जागरूक

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 6:36 PM (IST)
निकाली गयी जागरूकता रैली, चुनाव में वोट डालने के लिए किया गया जागरूक
अमेठी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनपद के शुकुल बाज़ार में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान थाना परिसर बाज़ार शुक्ल से रैली निकाल कर चुनाव जागरूकता आयोजन किया गया। जिसमें थानाअध्यक्ष बाज़ार शुक्ल हामिद अहमद नेतृत्व में मवैया गाँव के ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम मवैया रहमतगढ़ के ग्रामीणों द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। चुनाव जागरूकता के लिए सुरजीत यादव ने स्लोगन तैयार किया था जिससे शुकुल बाज़ार की सड़को पर लोग, चल रे सखी डाले वोट, लोक तंत्र का करें सपोट, लोक तंत्र बचायेंगे वोट डालने जायेंगे, जन- जन की एक पुकार मत देना मेरा अधिकार आदि नारे लगाकर लोगो को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरुकता रैली क़स्बा शुकुल बाज़ार के विभिन्न चौराहों से भ्रमण करते हुए अम्बेडकर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। थाना अध्यक्ष हमीद अहमद ने कहा कि मतदाता जागरुकता रैली चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को निष्पक्ष तरीके से मतदान करने के प्रति जागरुक करने के लिए निकाली जा रही है। जगदीश पाल ने कहा कि लोकतंत्र जागरुक मतदाताओं से ही मजबूत होता है। इस अवसर पर परावर्तन अधिकारी, प्रधान राजकुमार, किसान यूनियन जिला अध्यक्ष आनन्द किशोर शुक्ल राजकारन, यादव, भूमि प्रबंधन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, युवा,व बुजुर्ग में लोगो को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया।

[@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement