बांसवाड़ा। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने गढ़ी क्षेत्र के ताजो वागड़ अभियान के फॉलोअप कार्यक्रम में खुले में शौच से मुक्त होने वाली ग्राम पंचायतों का जायजा लिया। वहां निगरानी समिति से रूबरू होकर गढ़ी क्षेत्र की आधे से भी कम शेष रही ओडीएफ ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जुटने और काम में तेजी लाते हुए 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने पर जोर दिया।