Aunt and sister daughter burnt with currant in Hoshiarpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 12, 2026 2:26 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंगली सूअरों से नर्सरी बचाने के लिए छोड़ा करंट, झुलस गई मौसी-भानजी

khaskhabar.com: सोमवार, 09 अक्टूबर 2017 4:27 PM (IST)
जंगली सूअरों से नर्सरी बचाने के लिए छोड़ा करंट, झुलस गई मौसी-भानजी
होशियारपुर। यहां के गांव बागपुर सतौर में सफेदे की नर्सरी के बीच तार में छोड़े करंट की चपेट में आने से एक औरत और बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर में लाया गया। दोनों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि किसान द्वारा नर्सरी में लगाए गए सफेदों को जंगली सूरों से बचाने के लिए तार में करंट छोड़ा था। थाना हरियाना की पुलिस केस की जांच कर रही है। गांव बागपुर के राम ने बताया कि पत्नी माया देवी (36) और भानजी जस्मीन (9) शनिवार काम समाप्त करके घर लौटी। इस दौरान शाम करीब 7 बजे माया जस्मीन को साथ लेकर शौचालय के लिए अपनी बहन संतोष कुमारी के घर जा रही थी। इसी दौरान जब दोनों सफेदे की नर्सरी के पास पहुंची तो वहां पड़ी नंगी तार में छोड़े करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई।
एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही एएसआई सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ितों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement