Advertisement
आतिशी वीडियो विवाद: भगवंत मान ने भाजपा को दी चुनौती, अगर शक है तो सीबीआई जांच करा लो

पंजाब के मुख्यमंत्री ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और पंजाब सरकार अपने बेहतरीन वकीलों की टीम भेज रही है।
मान ने कहा, "हमारे पास पहले से ही पानी की कमी है। यह मामला जितनी जल्दी हो, किसी भी तरीके से सुलझना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।"
चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे पर बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि शहर में 60-40 का अनुपात बना रहना चाहिए, जिसमें 60 प्रतिशत अधिकारी पंजाब से और 40 प्रतिशत हरियाणा से हों। फिलहाल यही व्यवस्था लागू है और इसे बरकरार रखा जाना जरूरी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने पंजाब-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी (फेंसिंग) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी सीमा है और कई जगहों पर तारबंदी देश की सीमा के अंदर 2 से 3 किलोमीटर तक लगी हुई है। इसका मतलब यह है कि तार के उस पार की जमीन भी भारत की ही है। वहां खेती करने के लिए किसानों को विशेष पास और बीएसएफ की सुरक्षा के साथ जाना पड़ता है।
मान ने बताया कि उन्होंने यह मुद्दा पहले भी उठाया था और इस बार अमित शाह ने आश्वासन दिया कि सरकार फेंसिंग को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है, जैसा पहले पठानकोट में किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


