Advertisement
एशियाई खेलों में देश को सोना दिलाने वाले एथलीट हकम सिंह भट्टल का निधन

बरनाला(पंजाब)। एशियाई खेलों में देश को सोना दिलाने वाले एथलीट हकम सिंह भट्टल का आज सुबह निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और किडनी व लीवर संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। वे काफी लंबे समय से संगरूर के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और ध्यान चंद अवॉर्ड विनर एथलीट हकम सिंह भट्टल के परिवार को आर्थिक परेशानियों के कारण इलाज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। हालांकि बाद में उनकी मदद के लिए काफी लोग सामने आ गए थे। हकम सिंह की पत्नी ने कहा था की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कम से कम
सरकार को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है।
बता दें कि भारत के लिए मैडल जीतने वाले एथलीट हकम सिंह भारतीय सेना में भी रहे थे। उन्होंने 1972 में 6 सिख रेजिमेंट में हवलदार के तौर पर जॉइन किया था। खेल के विकास में अहम योगदान के लिए उन्हें 29 अगस्त, 2008 को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने ध्यान चंद अवॉर्ड मिल चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बरनाला
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features