Advertisement
मानसून सत्र के समापन पर रिजिजू बोले-निर्धारित समय की तुलना में केवल 19 प्रतिशत काम हुआ

किरेन रिजिजू ने सदन में विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "मेरा तीन दशक का अनुभव है संसद का। ये पहली बार देखा विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। पहली बार सरकार कह रही है चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष भाग गया।" उन्होंने कहा कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। "ये नया चीज देखने को मिला ये कल्पना से बाहर है।"
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के सांसद सोचते हैं उनका काम नारा लगाना और कार्ड लेकर हंगामा करना यही रह गया है। सुबह सुबह उठते हैं संसद में पहुंचते हैं नारा लगाते हैं।" किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के नए सांसदों के लिए बुरा लग रहा है। कांग्रेस के सांसदों का दर्द मैं समझ सकता हूं। चर्चा नहीं होगी तो सीखेंगे कैसे।
केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले सत्र में स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा, " जब हम शीतकालीन सत्र के लिए मिलेंगे चर्चा होगी ऐसी में उम्मीद करता हूं।" मानसून सत्र में सरकार ने कुल 12 विधेयक पास कराए, लेकिन हंगामे और नारेबाजी के कारण सदन में सार्थक बहस नहीं हो पाई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


