Assembly Speaker Harvinder Kalyan visited the Yamuna embankments-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 13, 2026 10:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने यमुना तटबंधों का किया दौरा

khaskhabar.com: बुधवार, 03 सितम्बर 2025 10:48 PM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने यमुना तटबंधों का किया दौरा
करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज करनाल जिले के ढाकवाला गुजरान और लालूपुरा गांव में यमुना नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। कल्याण ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और सभी मशीनरी व कर्मचारियों को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कटाव हुआ है, वहां बारिश का मौसम खत्म होने के बाद भविष्य की योजना बनाई जाएगी और ग्रामीणों से भी सुझाव लिए जाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इस साल उत्तर भारत में पिछले सालों के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। पहाड़ों पर हुई बारिश से बांधों में पानी भर गया है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यमुना के तेज बहाव के कारण कुछ स्थानों पर कटाव जरूर हुआ है, लेकिन तटबंध सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में बाढ़ सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का फायदा हुआ है, जिससे स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement