Advertisement
मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले प्रतीक दलाल को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया सम्मानित

विधान सभा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतीक दलाल भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं देश में मोटरस्पोर्ट्स को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ इस खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगी।
प्रतीक ने बीटेक किया है और फिलहाल वे अपना बिजनेस करते हैं। उन्होंने अपने खेल की शुरुआत वर्ष 2010 में कोयंबटूर में आयोजित वोक्सवैगन पोलो कप इंडिया से की थी। इस अवसर पर प्रतीक के पिता कुलदीप सिंह दलाल, उनके ससुर इकबाल सिंह जून भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


