Assembly Elections 2023: There should be no addition and deletion of voters in bulk at any booth: Himanshu Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 14, 2026 7:41 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा चुनाव 2023 : किसी भी बूथ पर बल्क में वोटरों का एडिशन और डिलिटेशन ना होः हिमांशु गुप्ता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2023 08:21 AM (IST)
विधानसभा चुनाव 2023 : किसी भी बूथ पर बल्क में वोटरों का एडिशन और डिलिटेशन ना होः हिमांशु गुप्ता
जोधपुर। विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी जुड़े। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि 1 सितंबर को बीएलओ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। एसएसआर-2 की ड्राफ्ट मतदाता सूची का मूल मतदाता सूची एवं पूरक सूचियों से मिलान बीएलओ के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे। मिलान के पश्चात संबंधित रिटर्निंग अधिकारी बीएलओ से प्रमाण पत्र लेंगे और रिटर्निंग अधिकारी संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भिजवाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी बूथ पर बल्क में मतदाताओं का एडिशन और डलिटेशन नहीं होना चाहिए। गुप्ता ने निर्देश दिए कि 20 सितंबर तक रिटर्निंग अधिकारी मय टीम निर्वाचन क्षेत्र के सभी पोलिंग स्टेशन लोकेशन का जायजा लेंगे। इस संबंध में शीघ्र ही सेक्टरवार टूर प्लान बनाकर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि धारा 107,110 एवं 151 के तहत पाबंद किए जाने वाले लोगों की सूची वृताधिकारियों और थानाधिकारियों के साथ तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करेंगी।
गुप्ता ने रिटर्निंग अधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार प्रकोष्ठ गठन एवं प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिकों की सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ से मतदाताओं को ईपीआईसी का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करवाने, एएसडी वोटर्स के चिन्हीकरण एवं उससे संबंधित सम्पूर्ण कार्यवाही करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि 5 सितंबर को सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के पश्चात मीडिया ब्रीफिंग कर आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
इस दौरान उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव ने भी पुलिस विभाग के अधिकारियों को कानून एवं व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अंशुप्रिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) जयनारायण मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) संजय कुमार सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से रिटर्निग अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement