Advertisement
20 लाख फिरौती के लिए युवक पर फायरिंग

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास सोमवार शाम लगभग 7 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने एक जने पर फायरिंग की। पीड़ित के मुताबिक हमला 20 लाख फिरौती नहीं देने के लिए किया गया।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पुरामुफ्ति थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी आजम पर उसकी साईट पर जानलेवा हमला किया। हथियारों से लैस बदमाश लग्जरी चार गाड़ियों पर सवार होकर आए। उनकी संख्या 10 से 15 थी। ये हथियारों से लैस बदमाश फ़िल्मी स्टाइल में युवक पर कई राउंड फायरिंग करते हुए मूरत गंज तक उसे खदेड़ लाये। जब युवक भाग कर पुलिस चौकी मूरत गंज में घुस गया तो बदमासो से उसकी जान बची। वही चौकी की पुलिस तमाशबीन बनी रही। पीड़ित ने 100 नं. पर सूचना दी तो पुलिस आई और पूछ ताछ कर चली गई है।
पीड़ित का कहना है की थाना कोखराज पुलिस को तहरीर दी है लेकिन आभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया है। जबकि बदमाश 20 लाख की फिरौती उससे मांग रहे है और बार बार उसके मोबाइल पर फोन करके धमकी दे रहे है।

कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features